कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भले ही सोच रहे हैं कि इनका राज बना रहेगा, लेकिन इनका जाने का ‘टाइम’ आने वाला है तथा उन्हें जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।