दुबई: 19 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने ईरान पर किए गए अपने नवीनतम हवाई हमलों का अभियान समाप्त कर दिया है। इन हमलों के दौरान ईरान के अर्धसैनिक संगठन ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ को निशाना बनाया गया। यह कार्रवाई जॉर्डन में हुए उस ईरानी हमले के जवाब में की गई, जिसमें अमेरिकी सैनिक मारे गये थे ।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान में कहा कि हमलों के दौरान ईरान के सैन्य तटीय निगरानी तथा हवाई रक्षा प्रतिष्ठानों, समुद्री क्षमताओं तथा मिसाइल और ड्रोन भंडारण स्थलों को भी निशाना बनाया गया।