मथुरा: 24 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी शव को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार रात थाना मगोर्रा क्षेत्र के लोरिहा पट्टी गांव में हुई। कुछ चोर ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनमें से एक ने ट्रांसफार्मर का बिजली लाइन से कनेक्शन काटने का प्रयास किया, तभी उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
