बोकारो (झारखंड): पांच नवंबर (ए) झारखंड के बोकारो जिले में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की कथारा कोयला खदान में बृहस्पतिवार को कोयले का ढेर ढहने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह घटना बोकारो में कथारा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में हुई।
