अमेरिका का आज रात ईरान पर होगा जोरदार हमला,करेगा तेल पर कब्जा, ट्रंप की ललकार

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन,11 जून (ए)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में धमकी दी कि बहुत जल्द ईरान के तेल और गैस उद्योगों- जिनमें महत्वपूर्ण खार्गद्वीप भी शामिल है- पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया जाएगा। यह पोस्ट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय समयानुसार गुरुवार तड़के ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक बयान में, ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी सेना आज रात ईरान पर “बहुत जोरदार हमला” करेगी, और कहा: “संयुक्त राज्य अमेरिका आज रात ईरान पर (एक ऐसा देश जिसकी नौसेना, वायु सेना, रडार प्रणाली, हवाई रक्षा और उसकी अधिकांश आक्रमण क्षमताएं लगभग नष्ट हो चुकी हैं!) बहुत जोरदार हमला करेगा।”

उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा: “निकट भविष्य में, हम खार्ग द्वीप और अन्य तेल अवसंरचना स्थलों पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस बाजार पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेंगे, जैसा कि हमने वेनेजुएला के साथ किया था – जो दोनों पक्षों के लिए प्रभावी साबित हो रहा है।”

पिछले दो दिनों से अमेरिका और ईरान ने रात में बार-बार जवाबी हमले किए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि यदि दोनों पक्षों के बीच शांति समझौता नहीं हुआ तो बमबारी जारी रहेगी।इससे पहले, ट्रंप ने स्वीकार किया था कि अगर वह खारग द्वीप पर कब्जा कर लेते हैं, तो अमेरिकी सेना को वहां एक निश्चित अवधि के लिए अपनी उपस्थिति बनाए रखनी होगी।