वाशिंगटन: तीन जुलाई (एपी) अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) ने जून के अंतिम पांच दिनों में 10,000 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बड़े पैमाने पर निर्वासन के एजेंडे को लागू करने के लिए जिम्मेदार एजेंसी के अभियान में बड़ी तेजी का संकेत है।