इस्तांबुल: 26 मार्च (एपी) रूस से रवाना हुए तुर्किये के एक तेल टैंकर को बृहस्पतिवार को काला सागर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले बॉस्फोरस जलडमरूमध्य के निकट एक नौसैनिक ड्रोन से निशाना बनाया गया। तुर्किये के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अल्तुरा नामक टैंकर में सवार तुर्किये के चालक दल सभी 27 सदस्य हमले में सुरक्षित हैं।