भदोही (उप्र): 16 मई (ए)
) भदोही जिले में कृत्रिम मेधा (एआई) की मदद से एक युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में साइबर कैफे संचालक और उसके सगे भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी साइबर कैफे संचालक तालिब और उसके भाई रफीक पर एआई की मदद से युवती की अश्लील तस्वीरें तैयार कर उससे 50 हजार रुपये वसूलने और ब्लैकमेल करने का आरोप है।