जयपुर: छह जुलाई (ए)
) राजस्थान में नीम का थाना कस्बे के पास सोमवार सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक एवं एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार नीम का थाना कस्बे में कुल्हाड़ा गांव के पास एक वाहन (बोलेरो) एवं मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई, फलस्वरूप महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।