13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में पकड़े गए सात लोगों में दो नाबालिग

झारखण्ड पाकुर
Spread the love

पाकुड़: 17 मई (ए)) झारखंड के पाकुड़ जिले में 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में रविवार को सात लोगों को पकड़ा गया जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महेशपुर के उपमंडल पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 8.30 बजे हुई और रविवार दोपहर पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।कुमार ने बताया कि एसआईटी का गठन किया गया और उसने मामला दर्ज होने के चार घंटे के भीतर ही सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की अपने गांव में घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपियों ने उसे जबरन पास की एक सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। घटना के बाद, नाबालिग लड़की घर लौटी और अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में से पांच लोग पीड़िता के ही गांव के रहने वाले थे।पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बालिग आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि नाबालिगों को रिमांड होम भेजा जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पीड़िता जिले की बाल कल्याण समिति की देखरेख में है।