दुबई: आठ मई (एपी) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि ईरान युद्ध के दौरान अस्थायी युद्धविराम को एक बार फिर चुनौती मिलने के बाद देश की हवाई रक्षा प्रणाली शुक्रवार तड़के हुए मिसाइल और ड्रोन हमले का ‘‘सक्रिय रूप से मुकाबला’’ कर रही है।
मंत्रालय ने निवासियों को सलाह दी कि वे हवाई हमलों में गिराए गए प्रक्षेपास्त्रों के किसी भी मलबे या टुकड़ों के पास न जाएं, उनकी तस्वीरें न लें या उन्हें छुएं नहीं।