प्रयागराज: 25 अगस्त (ए) बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज की एक अदालत में मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गयी और वादी की ओर से पेश दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पप्पू यादव के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करने वाले अधिवक्ता एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधि विभाग के प्रदेश सह-संयोजक सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए।
मिश्रा के अधिवक्ता अंबिकेश्वर मिश्रा के मुताबिक, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पप्पू यादव को 11 अगस्त को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था लेकिन वह तय तारीख पर हाजिर नहीं हुए।
