बदायूं: नौ अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में रविवार को एक कांवड़ यात्री की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि सात बच्चों समेत आठ अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम कादर चौक थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों के एक समूह के साथ चल रहे डीजे वाहन के जनरेटर में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
