यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 15 जनवरी एएनएस। यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व आईएएस अरविंद शर्मा और काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे लक्ष्मण आचार्य को प्रत्याशी बनाया है। दरअसल अरविंद शर्मा गुरुवार को बीजेपी में शामिल हुए हैं।