संत कबीर नगर: एक सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय लड़की से करीब 15 महीनों तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, लड़की की मां ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि नौवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी का यौन शोषण खलीलाबाद कोतवाली इलाके के ही रहने वाले 21 साल के युवक ने किया।
