यूपी निकाय चुनाव:पहले चरण का मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,चार मई (ए)। यूपी में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे है। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। पहले चरण का मतदान सुबह शुरू हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर में अपने बूथ पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक हैंडल से किए गए ट्वीट में वोट डालने के बाद की अपनी तस्वीर टैग की। उन्होंने ट्वीट में कहा, आज नगर निकाय चुनाव-2023 के लिए गोरखपुर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान हमारा अधिकार होने के साथ ही प्रमुख कर्तव्य भी है। अपने नगर निकाय को और अधिक सशक्त करने के लिए आप भी मतदान अवश्य करें। भारत माता की जय!