उप्र: पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love

मेरठ (उप्र): 26 सितंबर (ए) मेरठ में एक नाबालिग लड़की ने आगरा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर उससे कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी (दौराला) शिव ठाकुर ने शनिवार को बताया कि नाबालिग ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर एक शिकायत दी जिसमें उसने कांस्टेबल के खिलाफ आरोप लगाए।