मॉस्को: 31 जनवरी (ए)
) ब्रह्मोस क्रूज मिसाइलों का उन्नयन और आधुनिकीकरण एक निरंतर चलने वाली परियोजना है, जिसका उद्देश्य हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियों की ओर बढ़ना है। रूस के संयुक्त उद्यम (जेवी) साझेदार के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्नत मार्गदर्शन और नियंत्रण प्रणालियों से लैस ब्रह्मोस एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, जिसे पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों या जमीन से प्रक्षेपित किया जा सकता है।