दुबई: 28 मई (एपी) अमेरिकी और ईरानी वार्ताकारों के बीच 60 दिनों के लिए संघर्षविराम बढ़ाने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने के लिए मोटे तौर पर सहमति बन गई है। यह जानकारी मामले से परिचित एक अमेरिकी अधिकारी ने दी
अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अभी इस सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी बाकी है।
अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच मोटे तौर पर यह सहमति ऐसे वक्त बनी है, जब अमेरिका और ईरान के बीच नाज़ुक संघर्षविराम डगमगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
इसका विवरण सबसे पहले समाचार आउटलेट ‘एक्सियोस’ ने प्रकाशित किया।