अमेरिका-ईरान वार्ता : पाकिस्तान के गृह मंत्री एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेहरान की यात्रा पर

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 20 मई (ए) पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को बहाल करने के इस्लामाबाद के प्रयासों के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी बुधवार को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों से मुलाकात के लिए तेहरान गए।

‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से अपनी खबर में बताया कि नकवी अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर ईरानी नेताओं से चर्चा करने के लिए तेहरान रवाना हुए हैं।