यूपी में तीसरे चरण के लिए मतदान जारी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ ,20 फरवरी (ए)।उत्तर प्रदेश चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। राज्य के 16 ज़िलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झॉंसी, ललितपुर, हमीरपुर तथा महोबा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। शाम छह बजे मतदान केन्द्र के परिसर में जितने भी लोग कतार में लगे होंगे उन्हें वोट देने का अधिकार होगा। मतदान के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। तीसरे चरण के मतदान में सभी नजर करहल और जसवंतनगर की सीट पर होगी क्योंकि करहल से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जसवंतनगर से शिवपाल यादव चुनाव मैदान में हैं।