गाजे-बाजे के साथ जब दरवाज़े पर पहुंची बारात,तो झमाझम स्‍वागत से बाराती हुए दंग,फिर कारण जानकर उड़े सबके होश,आप भी जानें

झारखण्ड बोकारो
Spread the love


बोकारो,16 मई (ए)। दुल्‍हन लेने गाजे-बाजे के साथ बाराती शान से आये थे। लड़की के द्वार पर हुए जोरदार स्‍वागत से सभी दंग रह गये। इस तरह के स्‍वागत होने से खुश बाराती के होश उस समय उड़ गये जब उन्हें यह पता चला कि जिसकी बारात मे वह आए है वह पहले की कोर्ट मैरेज कर चुका है। इसके बाद बारात बैरंग लौट गई। यह मामला जिले के मामला गोमिया प्रखंड के हजारी गांव का है।
जानकारी के अनुसार हजारीबाग के चरही से एक बारात 15 मई की शाम को हजारी गांव पहुंची। दूल्हा के पहुंचने से पहले उसकी पत्नी यहां पहुंच गई। उन्होंने होने वाली दुल्हन के घर वालों को पूरी कहानी बता दी। कहा कि रमन करमाली के साथ उनकी शादी कोर्ट में हुई है। उन्होंने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट भी दिखाया। कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट देखने के बाद लड़की के घर वालों ने बारात आने का इंतजार किया। जैसे ही बारात पहुंची उसका स्वागत फूलमाला की जगह गाली से हुई। गांव वालों ने सभी बारातियों को बंधक बना लिया और लड़की के घर वालों ने बैठाकर पूछताछ की। रमन करमाली की पूर्व पत्नी भी वहां मौजूद थी। चूंकि लड़की वालों ने उस महिला की बात की सत्यता की जांच के लिए उसे यहीं रखा था। रमन करमाली (दुल्हा) के सामने दोनों का पूछताछ हुई। दुल्हन ने कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट दिखाया तो दुल्हा ने भी एक कागजात दिखाया, जिसमें कहा गया है कि दोनों के बीच जो संबंध था वह समझौते के बाद समाप्त हो गया। दोनों की बात सुनने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के घर वाले भी दूल्हे की कारस्तानी जानकर अपनी बेटी को उस लड़के के साथ शादी से मनाही कर दी।
जानकारी के मुताबिक वह महिला पहले से ही शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। पति का निधन हो जाने के बाद उसकी जगह पर सीसीएल में नौकरी करती है। रमन करमाली भी सीसीएल में डीओ होल्डर है। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और कोर्ट मैरिज कर लिया। कुछ महीने से दोनों के बीच संबंध खराब हो गए थे। लिहाजा रमन गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा था, जिसपर पूर्व पत्नी ने पानी फेर दिया।
लड़की के घरवालों को पूरी कहानी पता चलने पर शादी के लिए हुए लेनदेन की वापसी के लिए उन्हें बंधक बनाकर रखा। दोनों के बीच लेनदेन की सहमति बनने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।