बाडमेर,17 नवम्बर (ए)। राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौकानें वाली है।यहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। अब इस मामले की पूरी जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि आरोपी पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहत पति का प्राइवेट पार्ट काटा था। वह उसे नपुंसक बनाकर दूसरी शादी करना चाहती थी। उसकी शादी आटा-साटा के जरिए हुई थी। पूरी घटना इस प्रकार है। दरअसल, यह घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव की हैं। आरोपी पत्नी ने एक अक्टूबर की रात को पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। बीते मंगलवार को पीड़ित पति ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया। इससे पहले करीब एक महीने तक पीड़ित पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। मिली जानकारी के अनुसार
भलीसर के रहने वाले गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि छह महीने पहले उसकी शादी कानू देवी (19) से हुई थी। कानू सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम से उसकी शादी आटा-साटा के तहत हुई थी। पीड़ित ने बताया कि एक अक्टूबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। देर रात वह अपनी बहन से बात कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ देर हुई बहस के बाद पति गोगाराम सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी कानू ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया।
