पत्नी ने काटा पति का प्राईवेट पार्ट, नामर्द बना कर करना चाहती थी यह काम—फिर

राष्ट्रीय
Spread the love


बाडमेर,17 नवम्बर (ए)। राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो चौकानें वाली है।यहां एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। अब इस मामले की पूरी जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि आरोपी पत्नी ने सोची समझी साजिश के तहत पति का प्राइवेट पार्ट काटा था। वह उसे नपुंसक बनाकर दूसरी शादी करना चाहती थी। उसकी शादी आटा-साटा के जरिए हुई थी। पूरी घटना इस प्रकार है। दरअसल, यह घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव की हैं। आरोपी पत्नी ने एक अक्टूबर की रात को पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया था। बीते मंगलवार को पीड़ित पति ने एसपी से मुलाकात की, जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया। इससे पहले करीब एक महीने तक पीड़ित पंचायत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। मिली जानकारी के अनुसार
भलीसर के रहने वाले गोमाराम पुत्र अन्नाराम (21) ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि छह महीने पहले उसकी शादी कानू देवी (19) से हुई थी। कानू सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है। गोमाराम से उसकी शादी आटा-साटा के तहत हुई थी। पीड़ित ने बताया कि एक अक्टूबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ खेत में बनी ढाणी में सो रहा था। देर रात वह अपनी बहन से बात कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। कुछ देर हुई बहस के बाद पति गोगाराम सो गया। इस दौरान उसकी पत्नी कानू ने उसके प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड मार दिया।  

प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड लगते ही गोगाराम दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने लगा। जिसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी वहां आ गए। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद से दोनों परिवारों के बीच पंचायती स्तर पर बातचीत होती रही। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा है।

पीड़ित ने पति ने पुलिस को बताया कि हमले के बाद उसने पत्नी कानू से पूछा कि तुमने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि बहन-बहनोई ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। दोनों ने उससे कहा था कि पति का प्राइवेट पार्ट काट दो, जिससे वह नपुंसक हो जाएगा। फिर उससे तलाक कराकर तुम्हारी शादी पसंद के लड़के से करा देंगे।        

हालांकि, इस घटना के बाद 6 अक्टूबर गोगाराम की पत्नी ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस भी दर्ज कराया है। जिसके बाद से से वह अपने मायके में रह रही है। बता दें कि गोगाराम और कानू की शादी आटा-साटा के जरिए हुई थी। गोगाराम की बहन पुष्पा की शादी कानूदेवी के भाई लाखाराम के साथ हुई थी। घटना के लिए कानू के पास उसकी बहन जेठी और उसके पति हुकमाराम का कॉल आया था। इन दोनों के कहने पर कानू ने इस घटना को अंजाम दिया। गनीमत यह रही कि गोगाराम का प्राइवेट पार्ट में गहरा घाव नहीं हुआ, जिससे उसकी जान भी बच गई। अब पुलिस इस मामले में दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।