गाजीपुर: 25 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में बुधवार सुबह 35 साल की एक महिला और उसकी 12 वर्षीय बेटी की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, घटना नंदगंज थाना क्षेत्र के धरवा गांव में हुई। मृतकों की पहचान जायमून निशा (35) और उनकी बेटी मैमून निशा (12) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने कहा कि पुलिस टीम आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे।
मिश्रा ने कहा कि हत्याओं के पीछे के मकसद का पता लगाने तथा घटना को अंजाम देने वालों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
