नयी दिल्ली: 12 दिसंबर (ए)
) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में शुक्रवार को एक महिला और उसके दो बेटे अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने सभी के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) हेमंत तिवारी ने बताया कि यह घटना दोपहर 2.47 बजे तब प्रकाश में आई जब पुलिस संपत्ति पर कब्जे से संबंधित अदालत के आदेश के तहत उनके घर पहुंची।