दिल्ली में अदालत के अंदर महिला को गोली मारी, अस्पताल ले जाया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (ए) दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार को सुबह साकेत अदालत के अंदर एक महिला को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला अपने वकील के साथ थी तभी एक शख्स ने उसे गोली मार दी।.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस तुरंत उसे अस्पताल ले गई।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि हमलावर वकील की वेश में आए थे, जिनकी पहचान कर ली गई है। घायल महिला की पहचान एम. राधा के रूप में हुई है और उसकी हालत अब स्थिर है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं। उसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है।डीसीपी ने कहा, आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसे बार काउंसिल द्वारा प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी।चश्मदीद रणजीत सिंह दलाल के मुताबिक, कुल 4-5 राउंड फायरिंग की गई और आरोपी कोर्ट कैंटीन के पिछले हिस्से से फरार हो गया।डीसीपी ने कहा, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आगे की जांच जारी है।

घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।