नयी दिल्ली: 27 नवंबर (ए) केंद्र ने महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से, हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में लोकसभा सीटों तथा विधानसभाओं की सदस्य संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा है। सीटों के इस नए बंटवारे और निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को 2051 तक लागू रखा जाएगा।
संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026, सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाना है। इसमें सदन की अधिकतम सदस्य संख्या बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है, जिसमें राज्यों से अधिकतम 815 और केंद्र शासित प्रदेशों से 35 सदस्य हो सकेंगे। विधेयक में किसी राज्य की विधानसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 500 से बढ़ाकर 650 करने का भी प्रस्ताव है।
