मुलायम को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी दफ्तर पर लगा कार्यकर्ताओं का तांता

राष्ट्रीय
Spread the love

लखनऊ, 10 अक्टूबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन का सोमवार को समाचार मिलते ही उनके लाखों प्रशंसक, समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शोक में डूब गए तथा उनके सम्मान में पार्टी का झण्डा झुका दिया गया।.

यादव के निधन की खबर पाकर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं का पार्टी राज्य मुख्यालय पर आना शुरू हो गया। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लग गया। तमाम लोग उनके साथ की अपनी पुरानी यादें दोहराते हुए भावुक हो गए।.