शी चिनफिंग ने ट्रंप का जोरदार स्वागत किया, हवाई अड्डे पर गले लगाकर की अगवानी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग/शेनझेन: 18 नवंबर (ए) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को चीन के शेनझेन शहर पहुंचे, जहां राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हवाई अड्डे पर उन्हें गले लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। चीन के शीर्ष नेता की ओर से सार्वजनिक रूप से इस तरह स्नेह जताने का यह दुर्लभ मौका था।

सितंबर में वाशिंगटन यात्रा के दौरान ट्रंप की ओर से हवाई अड्डे पर किए गए स्वागत के जवाब में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी की। करीब सात दशक पहले चीन के जनवादी गणराज्य के संस्थापक माओत्से तुंग ने सोवियत नेता निकिता ख्रुश्चेव का इसी तरह का स्वागत किया था। उसके बाद किसी चीनी नेता द्वारा किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का इस तरह स्वागत किए जाने का यह पहला मौका है।