काहिरा: 14 जुलाई (एपी) ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को सऊदी अरब के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला करने का दावा किया।
यह हमला यमन के सना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हवाई हमलों के जवाब में किया गया, जिनके लिए हूतियों ने सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के अबहा एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला किया है। हूतियों का कहना है कि सऊदी की तरफ से यमन में सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया गया था और उसी के जवाब में यह मिसाइल हमला किया गया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने सऊदी अरब को सना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले का समर्थन दिया था। ऐसे में आशंका है कि अब सऊदी अरब भी कार्रवाई कर सकता है।