काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर हमला, एक जहाज डूबा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

सोफिया: 13 अक्टूबर (एपी) बुल्गारिया के प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने बताया कि मंगलवार तड़के काला सागर में बुल्गारिया के तट के पास दो जहाजों पर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे एक जहाज डूब गया और आपातकालीन बचाव अभियान शुरू करना पड़ा।

रादेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि एक जहाज ‘चेल्सी 3’ के चालक दल के सभी 15 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। माल्टा के झंडे वाले इस जहाज पर सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने इन हमलों को ‘‘पूरी तरह अस्वीकार्य’’ बताया और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) तथा यूरोपीय संघ से सहायता मांगी। उन्होंने कहा कि बुल्गारिया के पास हमलों के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए ठोस सबूत नहीं हैं।