आप दिल्ली में एक अगस्त को एथनॉल के मुद्दे पर संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 जुलाई (ए)) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पार्टी ई20 (एथनॉल मिश्रित ईंधन) के मुद्दे पर सभी हितधारकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से एक अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी।

केजरीवाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में, लोगों से ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में आयोजित होने वाले ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई20’ में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।