तालाब में डूबने से नवोदय विद्यालय के दो विद्यार्थियों की मौत

उज्जैन
Spread the love

उज्जैन: 14 जुलाई () मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले नें नवोदय विद्यालय के दो विद्यार्थियों की स्कूल परिसर के नजदीक एक तालाब में कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी।

अधिकारी ने बताया कि विद्यालय परिसर में परिजनों के साथ ही रहने वाले 15 वर्षीय प्रज्ञान विमल और 14 वर्षीय रोशन बरेठा सोमवार शाम से ही लापता थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।