प्यार कांग्रेस से लेकिन शादी भाजपा से : खरगे का जद (एस) पर तंज

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 18 मार्च (ए)) राज्यसभा में बुधवार को उस समय कुछ हल्के-फुल्के पल देखने को मिले जब कांग्रेस अध्यक्ष तथा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा कांग्रेस से ‘प्यार’ करते थे लेकिन ‘शादी’ भाजपा से कर ली।

बाद में जद (एस) नेता देवेगौड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ ‘‘बेमेल शादी’’ हुई थी और इस वजह से उन्हें ‘‘तलाक’’ देना पड़ा।