शादी समारोह में पूड़ी बेलने गई महिला से पांच लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

राष्ट्रीय
Spread the love


आगरा, 26 अप्रैल (ए)। यूपी के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में हलवाई के साथ पूड़ी बेलने गई एक महिला के साथ रात में सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोप हलवाई और उसके चार साथियों पर है। महिला को आरोपी आंवलखेड़ा चौराहे पर फेंककर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस चौकी पर जाकर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जानकारी के अनुसार
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली एक महिला हलवाई के साथ पूड़ी बेलने का काम करती है। रविवार रात को भी एक शादी समारोह में हलवाई के साथ काम करने के लिए बाहर गई थी। महिला का आरोप है कि हलवाई और उसका एक साथी उसे शादी पंडाल से दूर ले गए जहाँ एक जगह पर पहले से तीन लोग और मौजूद रहे। उक्त पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद का आंवलखेड़ा चौराहे के पास छोड़कर भाग गए। पीड़ित महिला किसी तरह पास में ही स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। मगर, कोई पुलिसकर्मी नहीं था। बाद में ग्रामीणों की मदद से कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेजा। 
पुलिस ने शादी के पंडाल में हलवाई की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना के संबंध में एसपी ग्रामीण पश्चिम सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि महिला ने दो लोगों के नाम बताए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित महिला के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।