प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 21 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि स्किल इंडिया अभियान के तहत प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) और अन्य कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के 52 शीर्ष प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।