नयी दिल्ली: तीन अगस्त (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने के मामले में, संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोमवार को कहा कि मेटा प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को इस घटना के लिए व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए, जबकि समिति के कई अन्य सदस्यों ने जवाबदेही तय कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
हालांकि, सूत्रों के अनुसार, समिति में शामिल विपक्षी दलों के सांसदों ने कहा कि सोशल मीडिया पर असहमति के लिए पर्याप्त गुंजाइश होनी चाहिए और सरकार विरोधी सामग्री को ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ नहीं माना जाना चाहिए।