मुंबई, 10 दिसंबर (ए) मुंबई में ‘बेस्ट’ बस दुर्घटना में तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) इलाके में हुई इस दुर्घटना में 43 अन्य लोग घायल हो गए, जबकि शुरुआती रिपोर्ट में 22 लोगों के घायल होने की बात कही गई थी।दुर्घटना के पांच घंटे से अधिक समय बाद मीडिया के साथ इसका विवरण साझा करते हुए बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था।’’
