अनिल कुमार को मंत्री बनाकर रालोद ने दलितों को साधने की पहल की

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: पांच मार्च (ए) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल ने अपने विधायक अनिल कुमार को उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार में स्थान दिला के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित मतदाताओं को साधने की पहल की है।

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद का शपथ लेने वाले अनिल कुमार राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) से मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी (आरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं। रालोद प्रमुख जयंत सिंह चौधरी हाल ही में समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा बने हैं।