अब भारत एक ‘कमजोर होता लोकतंत्र’ है: राहुल गांधी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद सबकुछ बदल गया और अब भारत ‘कमजोर होता लोकतंत्र’ है।.

उन्होंने नार्वे के ओस्लो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हालिया संवाद के दौरान यह दावा भी किया कि भारत में सारी संस्थाएं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रभावित हैं और सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों को हथियार बनाया गया है।.