उच्च न्यायालय ने भ्रष्टाचार के मामले में मंत्री पेरियासामी के खिलाफ पुनरीक्षण मामला शुरू किया

राष्ट्रीय
Spread the love

चेन्नई, आठ सितंबर (ए) मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत सरकार में मंत्री आई पेरियासामी को इस साल मार्च में निचली अदालत द्वारा भ्रष्टाचार के एक मामले से आरोपमुक्त किए जाने के बाद शुरू किए गए एक आपराधिक पुनरीक्षण मामले में नोटिस जारी किया।.

अब तक, अदालत ने मंत्रियों के पोनमुडी, थंगम थेनारासु और केकेएसएसआर रामचंद्रन के खिलाफ इसी तरह के मामलों की सुनवाई शुरू की है। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) से निष्कासित नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम और पार्टी की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व मंत्री बी वलारमति के खिलाफ पुनरीक्षण मामले भी शुरू किए हैं।.