उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, दो दिसंबर (एएनएस )। उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इस अवधि में चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बस्ती में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन में खिली धूप रही। हालांकि कुछ स्थानों पर बदली का असर भी देखा गया।

इसमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।