उप्र : मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 11 अप्रैल (ए) ईद उल फितर के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रदेश की राजधानी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज़ अदा की।

नगर के पुराने इलाके में ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज़ अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने ईदगाह में मंच साझा किया। इन नेताओं ने लोगों को ईद की बधाई दी।लोगों को एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए देखा गया।