ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रक्षेपास्त्र से हमले के बाद टैंकर में आग लगी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: सात जुलाई (एपी) ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार तड़के प्रक्षेपास्त्र से हमले में एक टैंकर में आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी।

समुद्री सुरक्षा से जुड़े संगठन ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सेंटर’ (यूकेएमटीओसी) ने बताया कि ओमान के लिमाह के पास जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमला हुआ।