नयी दिल्ली: छह जुलाई (ए
) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग और आलोक कुमार मित्तल को सोमवार को क्रमशः राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का प्रमुख नियुक्त किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी गर्ग, वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक हैं।