लखनऊ: 18 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए उन्हें विपक्षी इंडिया गठबंधन की बी टीम बताया तथा आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने के लिए दोनों नेताओं को साथ लाया गया है।
लखनऊ में एक मीडिया समूह की ओर से आयोजित ‘राइजिंग भारत’ सम्मेलन में योगी ने कहा कि ओवैसी और चंद्रशेखर इंडी (इंडिया) गठबंधन की ‘बी’ टीम के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी गतिविधियों से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को फायदा पहुंचता है।’’
