केंद्र न्यायपालिका पर ‘कब्जा’ करना चाहता है, जनता ऐसा कभी होने नहीं देगी : केजरीवाल

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (ए) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार न्यायपालिका पर ‘‘कब्जा’’ करना चाहती है।.

उन्होंने न्यायिक प्रणाली पर केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू की हालिया टिप्पणी को भी ‘गलत’ करार दिया। केजरीवाल ने रीजीजू के संबोधन का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश की सभी स्वतंत्र संस्थाओं पर गैर कानूनी रूप से कब्जा करने के बाद अब ये लोग न्यायपालिका पर कब्जा करना चाहते हैं। जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। न्यायपालिका के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है।’’.