कोलकाता में 900 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ बिहार का एक व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता, नौ नवंबर (ए) कोलकाता के जोड़ासांको इलाके में बृहस्पतिवार को बिहार के एक व्यक्ति को करीब 900 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

उसने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस के खुफिया विभाग ने बिहार जाने वाली एक बस से आरोपी को पकड़ लिया। उस व्यक्ति ने दक्षिण 24 परगना जिले के बज बज इलाके से प्रतिबंधित पटाखे खरीदे और उन्हें बिहार ले जा रहा था।.पुलिस ने बताया कि इस संबंध में जोड़ासांको थाने में एक मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार पिछले हफ्ते से अब तक शहर में जुआ खेलने, अवैध शराब बेचने और आपत्तिजनक आचरण आदि आरोप में कुल 1,726 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।