गणतंत्र दिवस परेड : कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की सांस्कृतिक धरोहर, सैन्य शक्ति की झलक

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (ए) गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्यपथ पर देश की आन-बान-शान का शानदार नजारा देखा गया जहां भारत की अनूठी एकता में पिरोई विविधताओं वाली विरासत, नारी शक्ति एवं आधुनिक युग की उसकी उपलब्धियां, भविष्य के भारत का खाका और देश की रक्षा करने की फौज की क्षमता का प्रदर्शन हुआ।.

देश के 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य रूप से ‘नारी शक्ति’ के विभिन्न रूपों के दर्शन हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं एवं गणमान्य लोगों ने भव्य परेड देखी। इस अवसर पर सशस्त्र सेनाओं के सदस्य भी मौजूद थे।.